IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात* *करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर*

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात* *करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी/एमसीबी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर चिरमिरी जिला अस्पताल में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और फल एवं अन्य सामग्री वितरित की। मंत्री ने अपना जन्मदिन मरीजों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मनाया।

सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने के बाद एमसीबी जिले के मरीजों को गंभीर बीमारियों और आपात स्थिति में सीटी स्कैन जांच के लिए दूसरे शहरों अथवा निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब जिला अस्पताल में ही यह जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च दोनों बचने की उम्मीद है।

 

*स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम*

सीटी स्कैन मशीन के शुभारंभ के साथ ही चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। अब तक गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए दूसरे शहरों में रेफर करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से स्थानीय स्तर पर जांच की उपलब्धता बढ़ेगी और उपचार की प्रक्रिया भी सुगम होगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में ऐसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिनके लिए आम लोगों को निजी अस्पतालों अथवा बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

 

*चिरमिरी के साथ आसपास के मरीजों को भी मिलेगा लाभ*

मंत्री ने कहा कि चिरमिरी कोयला उत्पादन के लिए देश में अपनी अलग पहचान रखता है। लंबे समय तक इस क्षेत्र ने देश को ऊर्जा देने में योगदान दिया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और सरकार के सहयोग से करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से चिरमिरी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ एमसीबी जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों से आने वाले मरीजों को भी मिल सकेगा।

 

*मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन*

अपने जन्मदिन के अवसर पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने जन्मदिन को किसी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में मनाने के बजाय मरीजों और आम लोगों के बीच रहकर मनाने का निर्णय लिया। जिला अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समय बिताया।

सीटी स्कैन सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों की जांच के लिए बाहर भेजे जाने की आवश्यकता में कमी आने तथा स्थानीय स्तर पर समय पर जांच उपलब्ध होने की उम्मीद है।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button