नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


चिरमिरी / एमसीबी :- प्रकरण की प्रार्थिया द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी प्रियांशु गौर उर्फ बोनी, निवासी छोटाबाजार चिरमिरी द्वारा गलत कार्य किए जाने के संबंध में थाना सदाशिवपेट, जिला संगारेड्डी, तेलंगाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
उक्त रिपोर्ट पर थाना सदाशिवपेट में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना स्थल थाना चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत होने से अग्रिम विवेचना हेतु प्रकरण थाना चिरमिरी प्राप्त हुआ।
थाना चिरमिरी में विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर अपराध क्रमांक 355/2026 धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत विवेचना की जा रही थी।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी
घटना के बाद से फरार आरोपी प्रियांशु गौर उर्फ बोनी, पिता राकेश गौर, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी छोटाबाजार चिरमिरी को पुलिस टीम द्वारा जिला जशपुर एवं भागलपुर क्षेत्र से तलाश कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार किया गया।
आरोपी को आज दिनांक 12.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके पिता को दी गई। प्रकरण गैर-जमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
संपूर्ण कार्रवाई में प्र. वासुदेव परगनिहा, प्र.उप.निरीक्षक अर्चना ठाकुर, प्र.आर. 45 संतोष साहू, आर. 133 सुरेश तिरगा एवं आर. 124 मदन राजवाड़े का सराहनीय योगदान रहा।
एमसीबी पुलिस — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई



