आस्था के महापर्व छठ पूजा पर श्री बजरंग सेना हर वर्ष की भांति चिरमिरी क्षेत्र के सभी घाटों पर किया चाय बिस्किट वितरण
आस्था के महापर्व छठ पूजा पर श्री बजरंग सेना हर वर्ष की भांति चिरमिरी क्षेत्र के सभी घाटों पर किया चाय बिस्किट वितरण


एमसीबी (चिरमिरी) :- एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी में आस्था के महापर्व छठ पूजा पर विगत 10 वर्षों से चिरमिरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर चाय बिस्कुट का वितरण सुबह 4:00 बजे से किया आपको बता दे की आस्था के महापर्व छठ पूजा पर हिंदूवादी संगठन श्री बजरंग सेना छठ पूजा के पवित्र पावन अवसर पर चिरमिरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी और सदस्यों ने छठ घाट पर पहुंचे छठ व्रती और श्रद्धालुओं को निशुल्क चाय बिस्कुट का वितरण किया हजारों की संख्या में छठ घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु और छठ व्रती चाय स्टालों पर पहुंचकर चाय बिस्कुट का सेवन किया श्री बजरंग सेना सनातन और हिंदुत्व के कार्य करने के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी पूरे नैतिक जिम्मेदारी के साथ करती है श्री बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश चंद्र के नेतृत्व में चिरमिरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर चाय बिस्कुट का वितरण किया गया जिसमें महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह ज्योति सिंह विकास बर्मन राजेश यादव सैंडी ममता विमला अजीत सिंह बीनू श्याम चंद्र प्रताप के साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता चाय बिस्किट वितरण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता और श्रमदान किया




