पटना एवं सोनहत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्
पटना एवं सोनहत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्

कोरिया / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज पटना एवं सोनहत में 50-50 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक मुख्य अतिथि भैयालाल राजवाड़े गायत्री सिंह वंदना राजवाड़े मोहित पैकरा गीता राजवाड़े उदय सिंह प्यारेलाल साहू वी क्लब के सदस्य झुमुर डें समस्त क्षेत्र की जनता शिल्पा शर्मा राजेश साहू परियोजना अधिकारी अनुपमा सिंह एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी मीडिया के सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए । 50 जोड़ें पटना में सामूहिक विवाह संपन्न हुआ 50जोड़ा सोनहत में सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
कुल 100 नवविवाहित जोड़ों ने विधिवत वैवाहिक बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की।
इस अवसर पर माननीय विधायक बैकुंठपुर एवं माननीय विधायक सोनहत विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में सम्माननीय नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से बेटियों के विवाह में पारदर्शिता एवं गरिमा बनी रहती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम के दौरान वैवाहिक परंपराओं के अनुसार समस्त धार्मिक रस्में संपन्न कराई गईं तथा नवदंपत्तियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। पूर्व कैबिनेट क्षेत्रीय विधायक भाईलाल राजवाड़े के द्वारा सभी वर वधु को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया एवं उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा वर वधु को आशीर्वाद दी गई।





