पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चिरमिरी का वार्षिक निरीक्षण संपन्न
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चिरमिरी का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

एमसीबी/छत्तीसगढ़:- दिनांक 16 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) द्वारा थाना चिरमिरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। आगमन पर पुलिस अधीक्षक महोदया को विधिवत सलामी दी गई, जिसके पश्चात निरीक्षण प्रारंभ किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी श्री विजय सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार एवं सीसीटीएनएस प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
🔶 पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना की समग्र कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताया गया तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


