बैकुंठपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, नागरिकों को किया गया जागरूक
बैकुंठपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, नागरिकों को किया गया जागरूक
कोरिया,बैकुंठपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन अवसर पर आज बैकुंठपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट का वितरण किया गया तथा सुरक्षित यातायात के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के पालन की भावना विकसित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराना रहा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल शासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और यातायात संकेतों का पालन करें।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री चंदन संजय त्रिपाठी, महापौर श्री राम नरेश राय एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा को जीवन से जोड़ते हुए इसे आदत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सावधानी और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।



