IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ कार्यक्रम: युवाओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री — बजट युवाशक्ति को समर्पित विकास का रोडमैप*

मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ कार्यक्रम: युवाओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री — बजट युवाशक्ति को समर्पित विकास का रोडमैप*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रत्येक बजट युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रित है और युवाशक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, रोजगार के नए अवसरों और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए युवाओं से विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह बात उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के विमल श्री परिसर में आयोजित “युवा संवाद बजट 2026” के अंतर्गत संभाग स्तरीय बजट युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया, जिसमें जिले और संभाग भर से बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन स्थल पर उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाद सत्र में युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, योजनाओं और विकास दृष्टि से अवगत कराया गया। रोजगार सृजन, स्टार्टअप प्रोत्साहन, स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा के नए प्रावधान, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, डिजिटल सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

खुले मंच पर युवाओं ने अपने प्रश्न भी रखे, जिनका अतिथियों ने विस्तार से जवाब दिया। संवादात्मक शैली में आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को नीति और बजट प्रक्रिया को समझने का अवसर प्रदान किया।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का रोडमैप है। उन्होंने योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक अभियान चलाने की बात कही।

अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button