संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने एमसीबी के 35 युवा कांग्रेसी दिल्ली रवाना


मनेन्द्रगढ़। युवा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिये एमसीबी जिले से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिये रवाना हुआ। युवा कांग्रेस नेता हाफ़िज़ मेमन और स्वप्निल सिन्हा के नेतृत्व में जिले के लगभग 35 युवा कांग्रेसी उत्साह के साथ दिल्ली के लिये प्रस्थान किये।
रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संसद घेराव कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि देशभर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। नेताओं ने बताया कि संगठन हमेशा से जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है और आगे भी जनता की आवाज़ को उठाने के लिये इसी तरह आंदोलन जारी रहेंगे।
एमसीबी जिले से दिल्ली रवाना हो रहे युवाओं ने संगठन की नीतियों को मजबूती देने और जनहित के सवालों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखा गया।




