IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ की मानहानि का आरोप, वैधानिक कार्रवाई की मांग

चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ की मानहानि का आरोप, वैधानिक कार्रवाई की मांग

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

एमसीबी/चिरमिरी :- चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ एवं उसके पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर कथित रूप से मानहानिकारक, भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्रकार संघ ने गुफरान खान उर्फ शेरू के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकार संघ का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संघ एवं उसके अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, भ्रामक जानकारी फैलाने तथा समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है। संघ का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट न केवल पत्रकार संगठन की गरिमा को प्रभावित करती हैं, बल्कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल असर डालती हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने संबंधित प्रकरण में सक्षम प्रशासन एवं पुलिस से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पत्रकार संघ ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है, किंतु किसी व्यक्ति या संस्था की छवि धूमिल करने, झूठी एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का अधिकार किसी को नहीं है। संघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button