IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी में मवेशियों का आतंक: अंधेरे में सड़कों पर बैठे पशुओं से टकराकर घायल हो रहे लोग, पूर्व महापौर ने 1076 पर की शिकायत

चिरमिरी में मवेशियों का आतंक: अंधेरे में सड़कों पर बैठे पशुओं से टकराकर घायल हो रहे लोग, पूर्व महापौर ने 1076 पर की शिकायत

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी :- चिरमिरी शहर के मुख्य मार्गों और व्यस्त चौराहों पर आवारा मवेशियों का खुलेआम जमावड़ा आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। सड़कों के बीचों-बीच बैठे गायों और भैंसों के झुंड के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। रात के समय अंधेरे के कारण सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक टकराकर बाइक सवार और राहगीर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

शहर के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों में यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। साजा पहाड़ रोड पर मालवीय नगर में केराडोल नगर निगम पानी टंकी के सामने, सोनामनी काली मंदिर के सामने तिराहे, महाराणा प्रताप क्षत्रिय भवन के सामने साव होटल के पास और दादू लाहिड़ी चौक पर मवेशियों का हमेशा कब्जा रहता है। इसके अलावा डोमनहिल बाजार तिराहे, डोमनहिल जय स्तंभ के पास, कोरिया कलरी में अम्बेडकर चौक के सामने, पोड़ी बाजार, दीनदयाल चौक, नगर निगम कार्यालय के सामने मेन रोड, ग्राम पंचायत के सामने मेन रोड, जगन्नाथ मंदिर के सामने और पीएचई के सामने भी यही हाल है। बड़ा बाजार सीताकुंड चौक एवं शिशु मंदिर के सामने, छोटा बाजार में एसएलआरएम सेंटर के पास, बरतुगां में भगत सिंह चौक एवं साईं मंदिर के पास, तथा हल्दीबाड़ी में भैंसा दफाई, सरगुजा समिति, सेठी क्लॉथ स्टोर, स्वर संगम और स्टेशन के पास भी मवेशियों का भारी जमावड़ा रहता है।

शहर की इस जानलेवा समस्या और प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर पूर्व महापौर डोमरू रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शहरवासियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम प्रशासन से तत्काल कड़े कदम उठाने और सड़कों को मवेशियों से मुक्त कराने की मांग की है।

 

फोटो

के डोमरू रेड्डी पूर्व महापौर

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button