IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

एमसीबी जिले में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ* *कोरिया कॉलरी और खड़गवां के जारौंधा में शुरू हुई स्वास्थ्य सुविधा, स्थानीय लोगों को अब क्षेत्र में ही मिलेगा प्राथमिक उपचार*

एमसीबी जिले में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ* *कोरिया कॉलरी और खड़गवां के जारौंधा में शुरू हुई स्वास्थ्य सुविधा, स्थानीय लोगों को अब क्षेत्र में ही मिलेगा प्राथमिक उपचार*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी क्षेत्र के कोरिया कॉलरी तथा खड़गवां क्षेत्र के ग्राम जारौंधा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को अब प्राथमिक उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 

*कोरिया कॉलरी में लंबे समय से थी स्वास्थ्य केंद्र की मांग*

 

कोरिया कॉलरी क्षेत्र में एसईसीएल का अस्पताल बंद होने के बाद स्थानीय लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सामान्य बीमारी और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए भी लोगों को दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से कोरिया कॉलरी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी।

 

इसी मांग को ध्यान में रखते हुए कोरिया कॉलरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। वहीं खड़गवां क्षेत्र के ग्राम जारौंध में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई है। दोनों केंद्रों के संचालन से आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी।

 

*महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगी राहत*

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से सामान्य बीमारियों के उपचार, प्राथमिक जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होना राहत की बात है। इससे मरीजों और उनके परिजनों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की भी बचत होगी।

 

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा—स्वास्थ्य सुविधा को गांव और बस्ती तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता*

 

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएं केवल बड़े शहरों और बड़े अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव, बस्ती और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें।

 

उन्होंने कहा कि कोरिया कॉलरी में एसईसीएल अस्पताल के बंद होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है। इसी तरह खड़गवां के जारौंध में स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई है।

 

मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना और जरूरतमंद व्यक्ति को उसके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सामान्य बीमारियों का उपचार, प्राथमिक जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है और आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य संस्थानों को और मजबूत किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को सामान्य उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।

 

*स्थानीय लोगों ने जताया आभार*

दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में खुशी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से सामान्य उपचार के लिए दूर जाने की समस्या कम होगी। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं शासन के प्रति आभार जताया।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button