-
MCB
धान खरीदी 2025-26 में एमसीबी आगे, अब तक 4.01 लाख क्विंटल धान का सुरक्षित परिवहन* *धान उठाव में एमसीबी जिला बना मिसाल, 45 प्रतिशत से अधिक धान का सुरक्षित परिवहन पूर्ण*
*एमसीबी/* धान खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में उपार्जित धान का उठाव कार्य तेज, सुव्यवस्थित और पूरी…
Read More » -
*धान खरीदी 2025-26 में एमसीबी आगे, अब तक 4.01 लाख क्विंटल धान का सुरक्षित परिवहन*
Read More »
*धान उठाव में एमसीबी जिला बना मिसाल, 45 प्रतिशत से अधिक धान का सुरक्षित परिवहन पूर्ण*
*एमसीबी/18 फरवरी 2026/* धान खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में उपार्जित धान का उठाव कार्य तेज, सुव्यवस्थित और पूरी तरह किसान हितैषी तरीके से संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के परिणामस्वरूप जिले में धान उठाव की प्रक्रिया निरंतर सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है, जिससे उपार्जन केंद्रों से धान का सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुनिश्चित हो रहा है।
जिले में अब तक कुल 8,79,848.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसमें से 4,00,910.00 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव हो चुका है। यह कुल उपार्जित धान का लगभग 45.57 प्रतिशत है। शेष 4,78,938.60 क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षित रूप से संग्रहित है, जिसे उठाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चरणबद्ध और प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
उपार्जन केंद्रवार उठाव की स्थिति पर नजर डालें तो कछौड़ से 10,940 क्विंटल, केल्हारी से 37,410 क्विंटल, कटकोना से 1,790 क्विंटल, कोड़ा से 16,970 क्विंटल, कौड़ीमार से 35,260 क्विंटल, खड़गवां से 20,930 क्विंटल, बरदर से 29,890 क्विंटल, रतनपुर से 19,650 क्विंटल, सिंगहत से 15,190 क्विंटल, कुंवारपुर से 14,420 क्विंटल, घुटरा से 23,330 क्विंटल, कठौतिया से 22,400 क्विंटल, चैनपुर से 30,860 क्विंटल, नागपुर से 24,040 क्विंटल, बंजी से 17,740 क्विंटल, जनकपुर से 11,410 क्विंटल, बहरासी से 6,240 क्विंटल, डोडकी से 18,960 क्विंटल, माड़ीसरई से 11,620 क्विंटल, सिंगरौली से 900 क्विंटल तथा बरबसपुर से 30,960 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। कई केंद्रों पर उठाव शून्य रहने के बावजूद वहां भी आगामी दिनों में कार्य तेज करने की तैयारी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में धान उठाव को केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और उनकी मेहनत के सम्मान से जुड़ा दायित्व माना जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रत्येक उपार्जन केंद्र की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि शेष धान का उठाव समय पर, सुरक्षित और बिना किसी असुविधा के पूरा किया जा सके।
कुल मिलाकर धान खरीदी वर्ष 2025-26 में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का धान उठाव कार्य एक सशक्त और अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आया है। सुनियोजित कार्यप्रणाली, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और मुख्यमंत्री की किसान हितैषी सोच के चलते यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपार्जित धान का उठाव पूरी पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता के साथ संपन्न हो। -
MCB
चिरमिरी को विकास की नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने 127 करोड़ के 141 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, पर्यटन व रोजगार पर जोर*
एमसीबी चिरमिरी /एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को विकास की नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु…
Read More » -
MCB
चिरमिरी को विकास की नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने 127 करोड़ के 141 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, पर्यटन व रोजगार पर जोर*
एम सी बी चिरमिरी / एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को विकास की नई गति देने के…
Read More » -
MCB
-
MCB
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में करेंगे 12704.63 लाख रुपए का भव्य लोकार्पण और शिलान्यास
*एमसीबी/* जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिला प्रवास संभावित है, जिसे लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह…
Read More » -
MCB
मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ कार्यक्रम: युवाओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री — बजट युवाशक्ति को समर्पित विकास का रोडमैप*
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रत्येक बजट युवाओं के भविष्य…
Read More » -
MCB
खड़गवां जनपद ग्राउंड में मितानिन सम्मेलन संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ*
एमसीबी, चिरमिरी। विकासखंड खड़गवां के जनपद ग्राउंड में मितानिन सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
Read More » -
MCB
जिले में धान उठाव ने पकड़ी रफ्तार, 2.83 लाख क्विंटल परिवहन के साथ 32.19 प्रतिशत प्रगति दर्ज* *समीक्षा और मॉनिटरिंग से बढ़ी रफ्तार, लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करने की तैयारी*
*एमसीबी/* धान खरीदी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धान उठाव अभियान ने अब तेज रफ्तार पकड़…
Read More » -
छत्तीसगढ़
पटना एवं सोनहत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्
कोरिया / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज पटना एवं सोनहत में 50-50…
Read More »