कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) 🚦 सड़क दुर्घटना में मदद करने वालों को मिला सम्मान – ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) 🚦 सड़क दुर्घटना में मदद करने वालों को मिला सम्मान – ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान
एमसीबी/छत्तीसगढ़ :- भारत सरकार, परिवहन मंत्रालय द्वारा संचालित “राहवीर योजना” के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत जो व्यक्ति घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है, उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS)के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS)के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को “राहवीर योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
📢 जनजागरूकता अभियान के फलस्वरूप लाभान्वित नागरिक:
👉 दिनांक 29.11.2025 – सड़क दुर्घटना में घायल शिवशंकर एवं बीरबल को
विनोद साहू (निवासी सेमरा, थाना चिरमिरी) द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
👉 दिनांक 15.12.2025 – घायल सीमांत को
मोहन ठाकुर (निवासी हल्दीबाड़ी, चौकी नागपुर, थाना पोड़ी) द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
👉 दिनांक 28.12.2025 – घायल अनिल को
शाहनवाज अली (निवासी नागपुर) द्वारा सहायता प्रदान की गई।
👉 दिनांक 02.01.2026 – घायल बाल सिंह को
महेश साहू (निवासी मनेंद्रगढ़) द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
👏 उपरोक्त सभी नागरिकों ने अपने-अपने स्तर पर तत्परता दिखाते हुए घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📨 इन सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर परिवहन कार्यालय रायपुर को प्रस्ताव भेजा गया, जिसके पश्चात संबंधित चारों व्यक्तियों को ₹25,000-₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
🚔पुलिस विभाग द्वारा अपील:
सभी नागरिकों से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने हेतु आगे आएं एवं “राहवीर योजना” का लाभ उठाकर मानवता का परिचय दें।यदि कहीं भी सड़क दुर्घटना घटित हो तो घायलों की ज्यादा से ज्यादा मदद सभी नागरिक करें।
✨ “आपकी एक मदद – किसी की पूरी जिंदगी बचा सकती है”




