Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

देवस्नान पूर्णिमा महोत्सव 29 जून को, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

देवस्नान पूर्णिमा महोत्सव 29 जून को, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

 

चिरमिरी। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ द्वारा आगामी देवस्नान पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 29 जून 2026 को प्रातः 7:00 बजे श्रीमंदिर परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का पावन देवस्नान पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, देव स्नान, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने समस्त पदाधिकारियों, जगन्नाथ प्रेमियों, कीर्तन मंडलियों एवं सभी श्रद्धालु भक्तजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

संघ का कहना है कि देवस्नान पूर्णिमा भगवान श्री जगन्नाथ की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button