सड़क हादसे में घायल पत्रकार की जान बचाने वाले नेक दिल युवक सादिक भाई को चिरमिरी खड़गवा पत्रकार संघ ने किया सम्मानित
सड़क हादसे में घायल पत्रकार की जान बचाने वाले नेक दिल युवक सादिक भाई को चिरमिरी खड़गवा पत्रकार संघ ने किया सम्मानित

एंकर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पत्रकार मनोज श्रीवास्तव की मदद कर समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय युवक नागपुर निवासी सादिक को चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ संयुक्त तत्वावधान ने सम्मानित किया।बताया गया कि सड़क हादसे में पत्रकार मनोज श्रीवास्तव घायल हो गए थे। दुर्घटनास्थल के पास मौजूद सादिक ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति संभल सकी और उन्हें करीब 6 से 7 टांके लगाए गए।सादिक के इस सराहनीय और मानवीय कार्य के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उनके घर पहुंचे। इस दौरान फूल-माला पहनाकर उनका उनका मुंह मीठा कराया साथ साल और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया और उनके साहस व तत्परता की सराहना की गई।पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संकट की घड़ी में सादिक ने जिस तत्परता से मदद की वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे नेक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करने से अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।




