IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

गांवों में विकास की नई रफ्तार: 40.47 करोड़ से जल संरक्षण, स्वच्छता और आजीविका के 1,110 कार्य स्वीकृत*

गांवों में विकास की नई रफ्तार: 40.47 करोड़ से जल संरक्षण, स्वच्छता और आजीविका के 1,110 कार्य स्वीकृत*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

*एमसीबी/25 सितंबर 2026/* जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जल संरक्षण, स्वच्छता और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत वीबी जी राम जी योजना के तहत जिले के तीनों विकासखंडों में कुल 1,110 ग्रामीण विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत कार्यों के पूरा होने से गांवों में आवश्यक अधोसंरचना मजबूत होने के साथ जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। इनमें सामुदायिक मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय, सामुदायिक बालिका शौचालय, कंटूर ट्रेंच, अर्दन चेक डैम, तालाब गहरीकरण, नवीन तालाब निर्माण, नाला पुनर्स्थापन, डबरी निर्माण, नाडेप कम्पोस्ट संरचना, पशुपालन एवं पौधरोपण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

 

*मनेंद्रगढ़ में सर्वाधिक 462, भरतपुर में 424 कार्य*

तीनों विकासखंडों में स्वीकृत कार्यों में मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 462 कार्यों के लिए 15.22 करोड़ रुपये, भरतपुर में 424 कार्यों के लिए 17.51 करोड़ रुपये तथा खड़गवां में 224 कार्यों के लिए 7.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 1,110 कार्यों के लिए 40.47 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

 

*स्वच्छता और ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता*

स्वीकृत कार्यों में 160 सामुदायिक मुक्तिधाम शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण के लिए 9.28 करोड़ रुपये तथा 128 सामुदायिक बालिका शौचालय निर्माण के लिए 5.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं आवश्यक सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

इसी तरह 362 कंटूर ट्रेंच एवं अर्दन चेक डैम निर्माण के लिए 9 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपये तथा 125 सामुदायिक रेत फिल्टर एवं बोरवेल रिचार्ज कार्यों के लिए 1 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से वर्षाजल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जल उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

*तालाब और जल संरक्षण पर बड़ा फोकस*

ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों को मजबूत करने के लिए 57 तालाब गहरीकरण कार्यों हेतु 3 करोड़ 87 लाख 56 हजार रुपये और 8 नवीन तालाब निर्माण के लिए 1 करोड़ 31 लाख 56 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 82 ब्रशवुड चेक, बोल्डर चेक एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 3 करोड़ 15 लाख 67 हजार रुपये तथा 28 नाला पुनर्स्थापन एवं गाद निकासी कार्यों के लिए 1 करोड़ 77 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।

 

*डबरी, कम्पोस्ट और पशुपालन से बढ़ेगी आजीविका*

ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से 127 डबरी निर्माण कार्यों के लिए 3 करोड़ 91 लाख 75 हजार रुपये तथा 16 सामुदायिक नाडेप कम्पोस्ट संरचना कार्यों के लिए 12 लाख 90 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 6 व्यक्तिगत पशुपालन, सूकर पालन एवं अन्य शेड निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तथा 11 पौधरोपण एवं पौधा उत्पादन कार्यों के लिए 1 करोड़ 31 लाख 86 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे। जल संरक्षण, स्वच्छता और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

 

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button