CG Budget 2026-27 “संकल्प” में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली मजबूती…
CG Budget 2026-27 “संकल्प” में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली मजबूती...
CG Budget 2026-27 “संकल्प” में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली मजबूती…
खाद्य पदार्थों और दवाइयों की गुणवत्ता की जांच हेतु इंटिग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण लैब के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है, जिससे जांच क्षमता और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगी। साथ ही राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला होम्योपैथी कॉलेज खोला जाएगा, जो स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत है।
“स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार से सशक्त होगा छत्तीसगढ़ का भविष्य”
CG Budget 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र को ऐतिहासिक मजबूती देने का संकल्प लिया गया है। राज्य कैंसर संस्थान बिलासपुर के लिए सेटअप प्रावधान, दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर में नए मेडिकल कॉलेजों के संचालन की व्यवस्था, तथा कांकेर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़ और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे।
एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेकाहारा रायपुर में उपकरण, बिस्तर और AI आधारित उपचार सुविधाओं के उन्नयन हेतु ₹10 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में मेडिकल छात्र-छात्राओं व इंटर्न्स के लिए हॉस्टल निर्माण हेतु ₹35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सुदृढ़ स्वास्थ्य अधोसंरचना, आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं के साथ स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ की ओर एक ठोस कदम।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी एवं वित्त मंत्री श्री OP Choudhary जी का सहृदय धन्यवाद!
माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी एवं वित्त मंत्री श्री OP Choudhary जी का सहृदय आभार!




