Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

खड़गवां से प्रदेश स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ* *प्रधानमंत्री के राजस्थान से वर्चुअल उद्बोधन, मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न*

खड़गवां से प्रदेश स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ* *प्रधानमंत्री के राजस्थान से वर्चुअल उद्बोधन, मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न*

 

एमसीबी/खड़गवां।  सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का आज खड़गवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जिला स्वास्थ्य विभाग एमसीबी द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल

यह अभियान जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित कर उनके स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखना है।

 

*खड़गवां बना प्रदेश का पहला टीकाकरण केंद्र*

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गवां टीकाकरण सेंटर का फीता काटकर प्रदेश स्तरीय अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। खड़गवां क्षेत्र की 05 बालिकाओं का सर्वप्रथम टीकाकरण किया गया। ये पाँचों बालिकाएँ प्रदेश में टीकाकरण की पहली लाभार्थी बनीं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

*14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं होंगी लाभान्वित*

 

कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. खरे ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा— देश में महिलाओं की मृत्यु का एक बड़ा कारण कैंसर है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश स्तरीय टीकाकरण की शुरुआत खड़गवां से की गई है। अभियान के तहत लगभग 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। “कैंसर जैसी बीमारी में इलाज से अधिक बचाव महत्वपूर्ण है।” उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को विश्वास दिलाया कि जिले में चिन्हित 4000 बालिकाओं का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

 

*स्वास्थ्य मंत्री का संबोधन: जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार*

 

 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि खड़गवां प्रदेश का पहला टीकाकरण केंद्र बना है, जहां से इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हुई है। मितानिन बहनों एवं स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों को इस अभियान की जानकारी है, लेकिन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों की महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। प्रदेश की माताएं-बहनें वर्षों से इस बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक टीकाकरण योजना तैयार की गई है।

 

*पोलियो उन्मूलन की तर्ज पर कैंसर से मुक्ति का लक्ष्य*

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि—

14 वर्ष की बालिकाओं का यह टीकाकरण भविष्य में पोलियो की तरह इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। एक बच्ची के टीके की लागत लगभग ₹4000 है, जिसे सरकार द्वारा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। संपूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं को गर्भाशय एवं स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त कराने के लिए संकल्पित है और यह अभियान उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

*जनस्वास्थ्य की दिशा में मजबूत पहल*

 

खड़गवां से प्रारंभ हुआ यह प्रदेश स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जनसहभागिता के संयुक्त प्रयास से यह अभियान प्रदेश की हजारों बालिकाओं के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की गारंटी बनेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, स्वास्थ्यकर्मी, भाजपा मंडल और जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button