Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

चिरमिरी पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी चोट : नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत भेजे गए जेल।

चिरमिरी पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी चोट : नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत भेजे गए जेल।

 

चिरमिरी,  एम.सी.बी. :-  युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अवैध नशीले इंजेक्शन कारोबारियों के विरुद्ध चिरमिरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा पूर्व में नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी गईं।

 

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अवैध रूप से नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति कर युवाओं तक नशा पहुंचाने का कार्य संगठित तरीके से किया जा रहा था। मामले की विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी रॉबिन सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम छिरिया पटना, थाना पटना, जिला कोरिया तथा एहसान खान उर्फ अमन खान (27 वर्ष) निवासी छोटी बाजार, थाना चिरमिरी, जिला एम.सी.बी. को गिरफ्तार किया।

 

जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता नशीले इंजेक्शनों की अवैध खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई में पाए जाने पर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

चिरमिरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

सराहनीय योगदान

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, सउनि नर्स खान, प्रधान आरक्षक चन्द्रसेन राजपूत, आरक्षक दिग्विजय गौड़, योगेन्द्र मालिक, अर्जुन यादव एवं प्रमोद साहू की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button