IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

शिक्षक दिवस पर व्याख्याता के. प्रफुल्ल रेड्डी ने जीता विद्यार्थियों का दिल के. प्रफुल्ल रेड्डी की अनूठी पहल—स्टाफ को कस्टमाइज्ड पेन, विद्यार्थियों को पेन वितरित किया।  विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों का किया सम्मान।

शिक्षक दिवस पर व्याख्याता के. प्रफुल्ल रेड्डी ने जीता विद्यार्थियों का दिल के. प्रफुल्ल रेड्डी की अनूठी पहल—स्टाफ को कस्टमाइज्ड पेन, विद्यार्थियों को पेन वितरित किया।  विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों का किया सम्मान।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

 

चिरमिरी/ एसीबी :- शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल में शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की आत्मीयता और सम्मान का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के दिन कार्यक्रम आयोजित किया।विद्यार्थियों के प्रति विशेष कृतज्ञता ज्ञापित करने व विद्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण हेतु विद्यालय के व्याख्याता के. प्रफुल्ल रेड्डी ने शिक्षक दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिवार के प्राइमरी,मिडिल, हायर सेकेंडरी के समस्त स्टाफ को कस्टमाइज्ड पेन तथा सभी विद्यार्थियों को पेन वितरित करने की अनूठी पहल की।

उपहार वितरण विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी सालोमन तथा साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं के हाथों कराया गया। जब विद्यार्थियों को अपने ही शिक्षकों के हाथों पेन मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस छोटे से प्रयास ने शिक्षक दिवस के आयोजन को विशेष और भावनात्मक बना दिया।

 

वहीं, विद्यार्थियों ने भी शिक्षक दिवस को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाले नहीं, बल्कि जीवन में सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक भी हैं। बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान और स्नेह को शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों से मिलने वाला ज्ञान, अनुशासन और मार्गदर्शन उनके भविष्य की नींव मजबूत करता है।

 

प्राचार्य श्रीमती रजनी सालोमन ने के. प्रफुल्ल रेड्डी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देना ही शिक्षक का दायित्व नहीं है, बल्कि उनमें आत्मीयता, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ऐसे आयोजन विद्यालय परिवार में अपनत्व और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

 

व्याख्याता के. प्रफुल्ल रेड्डी ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का भी अवसर है। विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास कराना कि शिक्षक हमेशा उनके साथ हैं, इस पहल का मुख्य उद्देश्य रहा।

 

स्टाफ के लिए विशेष रूप से तैयार कस्टमाइज्ड पेन सम्मान का प्रतीक बना, जबकि विद्यार्थियों को पेन देकर अध्ययन के प्रति उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन व आभार प्रदर्शन संयुक्त रूप से आयुषी पटेल, रिबका बड़ा व आदि कुमार ने किया।

शिक्षक दिवस के इस आयोजन में शिक्षकों का विद्यार्थियों के प्रति स्नेह और विद्यार्थियों का शिक्षकों के प्रति सम्मान—दोनों भाव एक साथ दिखाई दिए। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि के. प्रफुल्ल रेड्डी का यह प्रयास वास्तव में “शिक्षक ने जीता विद्यार्थियों का दिल” को चरितार्थ करता है।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button