IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा 9 अगस्त- रविवार को मनेंद्रगढ़ में ‘वार्तालाप’ कार्यशाला* *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा*

पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा 9 अगस्त- रविवार को मनेंद्रगढ़ में ‘वार्तालाप’ कार्यशाला* *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

*एमसीबी/08 अगस्त 2026/* भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर द्वारा 9 अगस्त 2026 (रविवार) को मनेंद्रगढ़ स्थित होटल हसदेव इन में पत्रकारों के लिए एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला-सह-संवाद कार्यक्रम ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ है।

कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, नशा मुक्ति के लिए किए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर मीडिया के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना है।

 

*युवा सहभागिता और ‘माई भारत’ की भूमिका पर प्रस्तुति*

कार्यशाला के प्रथम चरण में माई भारत, कोरिया की जिला समन्वयक चहल कैलाशिया द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान एवं युवा सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने में माई भारत की भूमिका’ विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी। प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं की भागीदारी, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यशाला के दूसरे चरण में नशा मुक्ति, समाज, पत्रकारिता और मीडिया की जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श होगा। इसमें ‘नशा मुक्ति और देश-समाज की दशा’, ‘जिम्मेदार पत्रकारिता : मिथ्य से तथ्य तक’ तथा ‘नशा मुक्त भारत के निर्माण में मीडिया की भूमिका’ जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

*तथ्य आधारित पत्रकारिता और जिम्मेदार मीडिया पर जोर*

कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया जाएगा कि नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील सामाजिक विषयों पर मीडिया की भूमिका केवल सूचना प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जन जागरूकता, सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण और भ्रामक सूचनाओं के प्रभावी निराकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, उपलब्ध सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रयासों की तथ्यपरक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही अफवाहों और मिथ्या सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए जिम्मेदार एवं तथ्य-आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य, नशे से जुड़े सामाजिक प्रभावों और प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों पर भी चर्चा होगी। साथ ही, पत्रकारों से अपेक्षा की जाएगी कि वे नशे से संबंधित समाचारों के प्रकाशन में संवेदनशीलता, तथ्यपरकता और सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखें।

 

वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी करेंगे पत्रकारों से संवाद

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार तथा छत्तीसगढ़ बंधु पत्रिका के संपादक मधुकर द्विवेदी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर पत्रकारों से संवाद करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस दौरान बदलते मीडिया परिदृश्य, समाचारों में तथ्यपरकता, पत्रकारिता की विश्वसनीयता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। ‘वार्तालाप’ कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण में मीडिया की रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यपरक जानकारी *और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button