Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।* *स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बोले— सुबह 9 से रात 9 बजे तक सप्ताह के सातों दिन मिलेगी डायलिसिस सेवा, जल्द शुरू होंगे सीटी स्कैन और अटल आरोग्य लैब।*

चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तरों के नवीन प्रथम तल का हुआ शुभारंभ ।* *स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बोले— सुबह 9 से रात 9 बजे तक सप्ताह के सातों दिन मिलेगी डायलिसिस सेवा, जल्द शुरू होंगे सीटी स्कैन और अटल आरोग्य लैब।*

 

 

 

एमसीबी,चिरमिरी / जिला अस्पताल चिरमिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 5 बिस्तरीय अत्याधुनिक डायलिसिस इकाई तथा नवीन प्रथम तल स्थित 30 बिस्तर कक्ष का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र के लोगों को अब डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में शीघ्र ही सीटी स्कैन मशीन जो 8 करोड़ रुपये की लागत से, अटल आरोग्य लैब तथा तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी शुरू की जाएगी। साथ ही डॉक्टरों के लिए 30 आवासीय क्षमता वाली 9 ब्लॉक की आधुनिक डॉक्टर कॉलोनी का निर्माण तेजी से जारी है, जिसका उद्घाटन अगले वर्ष जून तक प्रस्तावित है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व विधायक दीपक पटेल की डायलिसिस सुविधा के अभाव में हुई असमय मृत्यु ने उन्हें इस दिशा में कार्य करने का संकल्प दिया था। आज उसी संकल्प का परिणाम है कि चिरमिरी में डायलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो सकी है।

 

उन्होंने अस्पताल की प्रगति के आंकड़े भी साझा किए। बताया कि पहले अस्पताल में केवल 4 डॉक्टर, 7 नर्सें और 20 से कम कर्मचारी थे, जबकि वर्तमान में 12 विशेषज्ञ चिकित्सक, 75 नर्सें तथा लगभग 140 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। पहले जहां प्रतिदिन 35 मरीजों की ओपीडी होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 350 तक पहुंच गई है। भर्ती मरीजों की संख्या भी पहले 10 के आसपास रहती थी, जो अब बढ़कर 65 से 70 प्रतिदिन हो गई है।

 

उन्होंने भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि चिरमिरी में 100 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 100 बिस्तरों का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य अधोसंरचना विकसित की जाएगी। साथ ही भूकभूकी रोड का डबल लेन निर्माण, पौड़ी-गेल्हापानी बाईपास तथा नई रेल परियोजना के अंतर्गत चिरमिरी, पाराडोल में स्टेशन और मनेंद्रगढ़ में रेल स्टॉपेज जैसी योजनाएं भी क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी।

 

*महापौर ने जताया आभार*

 

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से चिरमिरी को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। पहले डायलिसिस के लिए मरीजों और उनके परिजनों को दूसरे शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय, धन और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होने से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

*सीएस ने बताई आगामी योजनाएं*

 

कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही अटल आरोग्य लैब, सीटी स्कैन सुविधा तथा आगामी दो माह में नई ऑपरेशन थिएटर सेवाएं शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

 

*ये रहे उपस्थित*

 

कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, सभापति संतोष सिंह, मनीष खटीक, राजकुमार बाधवान, रामौतार, प्रदीप सलूजा, नरेंद्र साहू, राजू नायक, बबलू शर्मा, बीएमओ खड़गवां मनीष सिंह, सीएस चिरमिरी, सीएस मनेंद्रगढ़ डॉ स्वप्निल तिवारी, श्रीपत राय, काकू अरोरा, एल्डरमैन, महिला विंग की पदाधिकारी, अभय जायसवाल, पार्षद बाबी, पार्षद पूजा, पार्षद गंगा साहू, संजय जैन, जीवनदीप समिति के सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रतिमा बड़ात्या, एमआईसी सदस्य, सजल भट्टाचार्य, डॉ. गौतम विश्वास, पार्षद देवकरण सिंह, अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button