IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

अग्निवीर योजना 2026: अग्निवीर योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण जारी, अधिकाधिक युवाओं से सहभागिता की अपील*

अग्निवीर योजना 2026: अग्निवीर योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण जारी, अधिकाधिक युवाओं से सहभागिता की अपील*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

*एमसीबी//भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर योजना एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक जारी है, लेकिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अब तक अपेक्षाकृत कम संख्या में आवेदन सामने आए हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में निर्धारित 17,000 पंजीकरण लक्ष्य के मुकाबले एमसीबी जिले से अब तक केवल 33 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अग्निवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है। साथ ही युवाओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण सहायता केंद्र (बूथ) स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण में सहायता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.gov.in के माध्यम से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और भारतीय सेना में सेवा देने के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button