IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

खबर का बड़ा असर: नगर पंचायत नई लेदरी में खुले सार्वजनिक शौचालय के ताले।

प्रशासन की टूटी नींद, मिशन स्वच्छता की क्रेडिबिलिटी बहाल।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

एमसीबी।विगत दिनों समाचार पत्र में “नगर पंचायत नई लेदरी में सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। महीनों से धूल फांक रहे और ताले में बंद शौचालय को आखिरकार आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया गया है। खबर के माध्यम से उजागर की गई लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

आम जनता और राहगीरों को मिली बड़ी राहत।

मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण इस शौचालय के बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों, महिलाओं और स्थानीय छोटे व्यापारियों को हो रही थी। शौचालय खुलने से अब लोगों को खुले में जाने की मजबूरी से मुक्ति मिली है। स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के कारण ही आज यह संभव हो पाया है।

24 घंटे सेवा का दावा अब धरातल पर

शौचालय के बाहर बोर्ड पर ‘सुविधा – 24×7 सेवा उपलब्ध’ लिखा तो था, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि यह केवल बोर्ड तक सीमित न रहे। मौके पर पानी की आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है ताकि स्वच्छता मिशन का उद्देश्य सफल हो सके।

नियमित सफाई और देखरेख का मिला भरोसा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अब इस शौचालय की न केवल नियमित सफाई होगी, बल्कि इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि भविष्य में दोबारा ताला लटकाने की नौबत न आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुनियादी सुविधाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button