IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

सेना भर्ती 2027 : ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीख घोषित, प्रवेश पत्र भी हुआ जारी*

सेना भर्ती 2027 : ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीख घोषित, प्रवेश पत्र भी हुआ जारी*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

*एमसीबी / *भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीख सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा घोषित कर दी गई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 05 प्रमुख शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के कुल 10 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी। परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करना प्रारंभ कर दिया है। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु उम्मीदवार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष है तथा चयन केवल उम्मीदवारों की योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विशेष रूप से दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। सेना अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन या गलत दावों पर विश्वास न करें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

 

 

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button