IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से आमने-सामने वार्तालाप किया

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

एमसीबी :नव वर्ष 2026 के उप्लक्ष मे विधानसभा स्तरीय पत्रकार मिलन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से आमने-सामने वार्तालाप की और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधानसभा के विकास कार्यों का उल्लेखनीय विवरण दिया।

 

 

व्हिओ – इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का महत्वपूर्ण है मैं विकास के लिए आने वाले 50 वर्षों तक की रूपरेखा पर काम कर रहा हू। यह बातें उन्होंने एमसीबी जिले में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह 2026 पत्रकार संवाद कार्यक्रम में कहीं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ होने के साथ-साथ उनके मतदाता भी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया है और पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों को हमेशा सकारात्मक रूप से लिया गया।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों में कार्यों की गति तेज की गई है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा लिया गया संज्ञान भी व्यवस्था सुधार की दिशा में अहम कदम है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। फिजियोथेरेपी सेवाओं का विस्तार हुआ है और मानसिक अस्पतालों की क्षमता भी बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि मनेंद्रगढ़ में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज की स्थापना होगी, वहीं चिरमिरी में नर्सिंग कॉलेज को आईआईटी पैटर्न पर विकसित किया जाएगा। क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज की शुरुआत भी हो चुकी है।

रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेलवे से जुड़े कार्यों के लिए पहले 241 करोड़ रुपये स्वीकृत थे, जिसे बढ़ाकर अब 500 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है। चिरमिरी-बिलासपुर रेल मार्ग को रायपुर तक विस्तार देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सड़क अधोसंरचना के तहत 350 करोड़ रुपये की लागत से 100 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। हसदेव नदी पर प्रदेश का सबसे ऊंचा मेरो-उधनापुर पुल, पाराडोल पुल और खड़गवां को जोड़ने वाली सड़क निर्माणाधीन है। चिरमिरी-खड़गवां शॉर्टकट रोड का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है।

जल संसाधन विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि चिरमिरी में 185 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना के लिए एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। वर्षों बाद ग्रामीण क्षेत्रों की पुरानी नहरों में पानी पहुंचना शुरू हुआ है।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल चिरमिरी में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की डायलिसिस सेवा शुरू की जाएगी और मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button