IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

दिव्यांगजन योजनाओं को गति देने जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न समाज कल्याण विभाग ने कर्मचारियों को दिया प्रभावी क्रियान्वयन का मार्गदर्शन

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

एमसीबी/19 जनवरी 2026/ समाज कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना तथा दिव्यांगजन एवं सामाजिक सहायता योजनाओं से जुड़े कर्मचारियों को अद्यतन जानकारी प्रदान करना था।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कार्यरत दिव्यांग पुनर्वास कार्यकर्ता तथा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन शाखा में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र में मुकेश भगत, सहायक वर्ग – 02 द्वारा विभागीय योजनाओं, कार्यप्रणाली, डाटा संधारण, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं लाभार्थियों से संबंधित आवश्यक जानकारियों को सरल एवं विस्तार पूर्वक समझाया गया। उन्होंने योजनाओं के सही क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रभारी सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती अंजना बेग ने उपस्थित कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में दिव्यांगजनों का व्यापक सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही शासन द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनाएं समाज के कमजोर, वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे में विभागीय अमले की यह जिम्मेदारी है कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button