IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को नई मजबूती* *एमसीबी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ* *हसदेव इन होटल में गरिमामय समारोह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित न्यायपालिका व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित*

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को नई मजबूती* *एमसीबी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ* *हसदेव इन होटल में गरिमामय समारोह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित न्यायपालिका व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

*एमसीबी/15 मार्च 2026/* जिले में एमसीबी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शहर के हसदेव इन होटल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में न्यायाधीश राजेन्द्र वर्मा, न्यायाधीश विवेक तिवारी, न्यायाधीश लोकेश कुमार, नगर निगम के महापौर राम नरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, कमांडेंट संजय शर्मा, अतिरिक्त लोक अभियोजक गोपाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ग्रीन वैली संस्थान के प्रतिनिधि सहित जिले के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पहले निर्वाचित पदाधिकारियों और उसके बाद मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश लोकेश कुमार ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रकारिता का कार्य केवल समाचार देना ही नहीं बल्कि सरकार और समाज के बीच संतुलन बनाए रखना भी है। यदि पत्रकार निष्पक्षता और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की कलम में समाज को सही दिशा देने की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है और बिना किसी ठोस आधार के खबर प्रकाशित होने से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए पत्रकारों को सत्य, संतुलन और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

वहीं न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ी अंदाज में पत्रकारों की भूमिका और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार हर स्थान से खबरें जुटाकर समाज तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी दिन अखबार नहीं आता तो समाज में एक प्रकार का खालीपन महसूस होता है, जिससे पत्रकारिता के महत्व का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला लोकतांत्रिक देश है, जहां न्यायपालिका और प्रेस दोनों ही स्वतंत्र संस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जनता का विश्वास बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे निष्पक्षता के साथ समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रत्न जैन को उनके लंबे समय से किए जा रहे पत्रकारिता के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button