जनकपुर पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही* 🔴3.140 किलोग्राम अवैध गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त 🔴आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जनकपुर पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही* 🔴3.140 किलोग्राम अवैध गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त 🔴आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जनकपुर / एम सी बी :- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के निर्देशानुसार जिले में नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) जनकपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक कमलेश देवांगन द्वारा थाना क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही थी।
दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते हुए ग्राम शेरी मार्ग से जनकपुर-सिंगरौली की ओर आने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी जनकपुर द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर ग्राम शेरी में घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान आरोपी सतीश सिंह कंवर पिता स्व. राम खिलावन सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी बड़कापारा, सिंगरौली, थाना जनकपुर, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) को मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CS-1894 के साथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक झोले में रखे तीन पैकेटों में कुल 3.140 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹31,400/- है।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CS-1894 तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक कमलेश देवांगन, उप निरीक्षक किशन चौहान, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक दीपक मिंज, आरक्षक सूर्यपाल सिंह एवं सहायक आरक्षक विष्णु यादव का विशेष योगदान रहा।
एमसीबी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




