IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का जताया आभार

श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का जताया आभार

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ, चिरमिरी द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं, जगन्नाथ प्रेमियों एवं सेवाभावी नागरिकों के प्रति संघ ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

सेवा संघ ने विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया जो दूर-दराज़ क्षेत्रों से प्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन एवं रथयात्रा में सहभागी बनने के लिए चिरमिरी पहुँचे। साथ ही स्थानीय जगन्नाथ प्रेमियों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा उन सभी सेवा भावी लोगों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने रथयात्रा मार्ग में जगह-जगह भोग-प्रसाद, शीतल पेयजल, शरबत एवं अन्य सेवा स्टॉल लगाकर हजारों श्रद्धालुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा की।

संघ ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के कारण इस वर्ष की रथयात्रा भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बन सकी। प्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं स्नेह की अपेक्षा की है।

जय जगन्नाथ।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button