Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 13 और 14 अगस्त को लगेगा प्लेसमेंट कैंप* *आईटीआई, 10वीं-12वीं पास युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी का अवसर, 100 पदों पर होगी भर्ती; 15 हजार से 18 हजार तक वेतन*

जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 13 और 14 अगस्त को लगेगा प्लेसमेंट कैंप* *आईटीआई, 10वीं-12वीं पास युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी का अवसर, 100 पदों पर होगी भर्ती; 15 हजार से 18 हजार तक वेतन*

 

*एमसीबी/10 अगस्त 2026/* जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई खड़गवां तथा 14 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई जनकपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर प्लेसमेंट कैंप का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी SHRAMIN TELENT PVT. LTD. द्वारा Meter Installation पद के लिए भर्ती की जाएगी। कंपनी में कुल 100 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आईटीआई, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 हजार से 18,000 हजार प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र एमसीबी जिला रहेगा।

 

*प्लेसमेंट कैंप में शामिल होना पूरी तरह निःशुल्क*

जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक आवेदकों को रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा गूगल प्ले स्टोर से cgrojgar panjiyan app के माध्यम से पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आवेदकों को अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा। रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

*13 अगस्त खड़गवां और 14 अगस्त को जनकपुर में कैंप*

जारी सूचना के अनुसार 13 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई खड़गवां तथा 14 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई जनकपुर में कैंप आयोजित होगा। दोनों स्थानों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से भी अपील की है कि वे अपने संस्थानों के छात्र-छात्राओं को इस प्लेसमेंट कैंप की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकें।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह प्लेसमेंट कैंप विशेष अवसर है, जहां बिना किसी शुल्क के सीधे निजी कंपनी में रोजगार पाने का मौका उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button