Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

चिरमिरी में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की अगुवाई, अटल परिसर से अग्रसेन भवन तक निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली; भारत माता और वीर सपूतों की आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र*

चिरमिरी में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की अगुवाई, अटल परिसर से अग्रसेन भवन तक निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली; भारत माता और वीर सपूतों की आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र*

 

 

चिरमिरी /एम सी बी :-  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश लेकर चिरमिरी में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। चिरमिरी मंडल द्वारा आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ निकली बाइक रैली से पूरे शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा बाइक रैली का एकत्रीकरण चिरमिरी-पौड़ी स्थित अटल परिसर में हुआ। यहां से स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में रैली प्रारंभ हुई। रैली में शामिल लोगों ने अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

रैली दीनदयाल उपाध्याय चौक पोड़ी, शहीद राजेश पटेल चौक हल्दीबाड़ी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक डोमनहिल, दादू लाहिड़ी चौक डोमनहिल, कबीर चौक एवं गुरुद्वारा चौक गोदरीपारा होते हुए अग्रसेन भवन, बड़ा बाजार पहुंची। पूरे मार्ग में नागरिकों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

 

*भारत माता और वीर सपूतों की झांकी ने मोहा मन*

 

तिरंगा बाइक रैली के दौरान भारत माता एवं देश के वीर सपूतों पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। झांकी के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया।

 

*अग्रसेन भवन में सभा और महापुरुषों को नमन*

 

रैली के अग्रसेन भवन, बड़ा बाजार पहुंचने के बाद सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों ने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, चिरमिरी नगर पालिक निगम के महापौर श्री राम नरेश राय सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

तिरंगा बाइक रैली ने चिरमिरी में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए नागरिकों में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button