Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

शासकीय स्कूल में अनुशासन के नाम पर क्रूरता: 12वीं की छात्रा की पिटाई से हाथ की उंगली की हड्डी फ्रैक्चर, DEO के निर्देश पर जांच शुरू

शासकीय स्कूल में अनुशासन के नाम पर क्रूरता: 12वीं की छात्रा की पिटाई से हाथ की उंगली की हड्डी फ्रैक्चर, DEO के निर्देश पर जांच शुरू

 

 

चिरमिरी।एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित हल्दीबाड़ी शासकीय हाइयर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ बारहवीं कक्षा की एक छात्रा की डंडे से की गई पिटाई के बाद उसके हाथ में गंभीर चोट आई और एक उंगली फ्रैक्चर हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।

एक तरफ जहाँ विभाग जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो मामले की लीपापोती करने के लिए आरोपी शिक्षिका सीधे पीड़ित छात्रा के घर जा पहुँची। शिक्षिका ने वहाँ पहुंचकर डरा-धमकाकर परिजनों पर शिकायत दर्ज न कराने का भारी दबाव बनाया और उनसे जबरन एक लिखित पत्र भी ले लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि इस पूरे मामले को दबाने के लिए पीड़ित छात्रा को आज स्कूल जाने से भी रोक दिया गया ताकि यह मामला उजागर न हो सके।

सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षिका एक राजनीतिक रसूख वाले परिवार से ताल्लुक रखती है, जिसके चलते स्कूल प्रबंधन भी इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है और पूछने पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मामले की पूरी जानकारी देने से कतरा रहा है। अब सबकी निगाहें विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि इस रसूखदार शिक्षिका के खिलाफ प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।

जांच पर आए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण जांच प्रतिवेदन बना जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया जाएगा जिससे आगे की कारवाही की जाएगी ।

फोटो संख्या 2

1. विकासखंड शिक्षा अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button