IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप* *स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशन में आयोजित होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर* *सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श, जांच, उपचार एवं दवाएं*

चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप* *स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशन में आयोजित होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर* *सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श, जांच, उपचार एवं दवाएं*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – जिलेवासियों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 को चिरमिरी के मंगल भवन, पोड़ी में दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में आयोजित है।

शिविर में प्रदेश के प्रमुख एवं बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी विशेषज्ञ टीम उपस्थित रहेगी। इस दौरान विभिन्न गंभीर एवं जटिल बीमारियों से संबंधित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मेगा हेल्थ कैंप की विशेषता यह है कि जिले के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। शिविर में मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रकार के टेस्ट, उपचार एवं आवश्यक दवाओं का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।

शिविर में हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि एवं जोड़ संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। गंभीर अथवा जटिल बीमारी से पीड़ित मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

*पुरानी जांच रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज साथ लाएं*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमारी से पीड़ित अथवा विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता वाले मरीज शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें। मरीज अपने साथ पूर्व की जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्ची, एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई एवं अन्य उपलब्ध मेडिकल दस्तावेज लेकर आएं, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों को बीमारी के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर का उद्देश्य जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि गंभीर एवं जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को प्रारंभिक स्तर पर ही उचित चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन मिल सके।

 

*शिविर में उपलब्ध प्रमुख निःशुल्क सेवाएं*

वरिष्ठ सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों से परामर्श, विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच

आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं टेस्ट

चिकित्सकीय उपचार एवं मार्गदर्शन,आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण, गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में विशेषज्ञ सलाह।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मंगल भवन, पोड़ी, चिरमिरी में आयोजित इस दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप में पहुंचकर निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button