IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

कोरिया में तेंदुए का आतंक, सोनहत में 10 बकरियों का किया शिकार, गांव में मची दहशत

कोरिया में तेंदुए का आतंक, सोनहत में 10 बकरियों का किया शिकार, गांव में मची दहशत

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

 

 

 

कोरिया: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कोरिया में इन दिनों एक तेंदुए का आतंक है. सोनहत वन परिक्षेत्र के ग्राम रजौली में तेंदुए ने एक एक कर 10 बकरियों का शिकार कर लिया. इश घटना से पूरे गांव में लोग दहशत में है. वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसान जीतन राम ने अपनी बकरियों को घर के पीछे बने बाड़े में बांध रखा था. बुधवार सुबह जब वे रोजाना की तरह बकरियों को देखने पहुंचे तो सभी बकरियां मरी पड़ी थीं. यह देखकर उनके होश उड़ गए. तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.

 

वन विभाग की जांच में तेंदुए के हमले की पुष्टि

 

इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने कम किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान तेंदुए के पैरों के निशान मिले, जिससे हमले की पुष्टि हुई. अधिकारियों का कहना है कि हमले का तरीका और बकरियों के शवों की स्थिति भी तेंदुए के हमले की ओर इशारा कर रही है. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों में इस बात को लेकर डर है कि जब तेंदुआ घरों तक पहुंच रहा है, तो भविष्य में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है. ग्राम रजौली में इस घटना के बाद लोग भयभीत हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा छा जाता है. बच्चों और महिलाओं को घर से में सन्नाटा छा जाता है. बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी वन विभाग से तुरंत कार्रवाई और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है.

 

मैं सुबह बकरियों को देखने गया तो सभी मरी पड़ी थीं. रात में कोई आवाज भी नहीं आई. यह मेरे लिए बहुत बड़ा नुकसान है. सरकार से मुआवजे की मांग करता हूं-जीतन राम, पीड़ित किसान

 

सोनहत में तेंदुए की दहशत (ETV BHARAT)

 

पहली बार इस तरह तेंदुआ गांव के इतने अंदर आया है. अब बच्चों को बाहर खेलने भी नहीं भेज पा रहे हैं. वन विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए-गुलाब चौधरी , ग्रामीण

 

गांव में दहशत का माहौल है. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि गश्त बढ़ाई जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए-बसंती बाई, सरपंच, ग्राम रजौली घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं. टीम बनाकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है. ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी-

 

चंद्रशेखर सिंह परदेशी, डीएफओ

 

हरकत में कोरिया वन विभाग

 

घनी बस्ती में तेंदुए की मौजूदगी और हमले के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी है. वन विभाग तेंदुए के संभावित मूवमेंट वाले क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी में जुट गया है.

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button