IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

खड़गवां के बासापारा से मोर गांव मोर पानी अभियान का शुभारंभ, 2000 पौधों के रोपण के साथ जल संरक्षण का लिया संकल्प* *विकसित भारत जन सम्मेलन में रोजगार गारंटी, प्रधानमंत्री आवास, जनमन योजना, तिलहन किट एवं 50 हजार रुपये के चेक का हुआ वितरण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी íजायसवाल ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण का दिया संदेश।*

खड़गवां के बासापारा से मोर गांव मोर पानी अभियान का शुभारंभ, 2000 पौधों के रोपण के साथ जल संरक्षण का लिया संकल्प* *विकसित भारत जन सम्मेलन में रोजगार गारंटी, प्रधानमंत्री आवास, जनमन योजना, तिलहन किट एवं 50 हजार रुपये के चेक का हुआ वितरण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी íजायसवाल ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण का दिया संदेश।*

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

 

 

एमसीबी,खड़गवां। जनपद पंचायत खड़गवां द्वारा ग्राम बरदर स्थित बासापारा में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के शुभारंभ एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 2000 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का मजबूत आधार तैयार करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां अधिक वृक्ष होंगे, वहां भूजल स्तर में वृद्धि होगी, जिससे भविष्य में हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों का विकास भी आसान होगा। वृक्ष जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के साथ-साथ शुद्ध हवा और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए पेड़ों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।

 

मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर तीन फसल लेने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना पक्के मकान का सपना साकार कर रही है और सरकार की विभिन्न योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचते ही हुई हल्की बारिश का उल्लेख करते हुए मंत्री ने हास्यपूर्ण अंदाज में कहा कि यह मेघदेव का आशीर्वाद है, जिससे कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

 

जन सम्मेलन में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 02 जुलाई से शुरू हुई रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है तथा निर्धारित दैनिक मजदूरी 300 रुपये है। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए फ्लैक्स एवं सूचना सामग्री के माध्यम से ग्रामीणों को जल संचय, जनभागीदारी और आजीविका मिशन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से तिलहन किट वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जनमन योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से पांच हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये के स्वीकृति चेक भी प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, एमसीबी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, युवा भाजपा नेता अरुणोदय पांडे, धनंजय पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़गवां, मंडल अध्यक्ष खड़गवां तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button