IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल में अर्थशास्त्र क्लब का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल में अर्थशास्त्र क्लब का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

चिरमिरी:शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल में अर्थशास्त्र क्लब का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला शिक्षा अधिकारी एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़) रामप्रकाश मिरे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय हाई स्कूल दुबछोला की प्राचार्य श्रीमती स्वाति मिश्रा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा बाजार के प्राचार्य बलविंदर सिंह तथा जिला नोडल परीक्षा शाखा की श्रीमती मनीषा तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी सालोमन ने किया।

 

अतिथियों के आगमन पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत अर्थशास्त्र विषय के विद्यार्थियों द्वारा बैच पहनाकर किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात फीता काटकर अर्थशास्त्र क्लब का उद्घाटन किया गया। स्वागत भाषण में प्राचार्य श्रीमती रजनी सालोमन ने मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामप्रकाश मिरे द्वारा विद्यालय के आमंत्रण को स्वीकार कर कार्यक्रम को अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्याख्याता (अर्थशास्त्र) के० प्रफुल्ल रेड्डी के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को अनुशासन एवं परीक्षा उपयोगी तैयारी हेतु प्रेरित किया।

 

मुख्य अतिथि डीईओ रामप्रकाश मिरे ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में अर्थशास्त्र क्लब का गठन के० प्रफुल्ल रेड्डी का अभिनव एवं प्रशंसनीय कदम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को लक्ष्य बनाकर निरंतर अध्ययन करने, विषय की गहन समझ विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

 

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अब तक प्रायः विज्ञान आधारित क्लबों के बारे में ही सुना था, किंतु अर्थशास्त्र क्लब की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अर्थशास्त्र विषय को सरलता से समझने और उसके सिद्धांतों को व्यवहार में लाने का आग्रह किया।

 

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती स्वाति मिश्रा ने अर्थशास्त्र विषय की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को रुचिकर एवं सरल ढंग से अर्थशास्त्र पढ़ने के उपाय बताए। उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विषय को समझने की विस्तृत जानकारी साझा की।

 

जिला नोडल परीक्षा शाखा की श्रीमती मनीषा तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ न मानने तथा बिना किसी दबाव के आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के व्याख्याता के० प्रफुल्ल रेड्डी के संयोजन में संपन्न हुआ। अंत में उनके द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अतिथियों को सप्रेम भेंट प्रदान की गई तथा अतिथियों ने राष्ट्रीय भवन, छत्तीसगढ़ भवन एवं भौतिकी,रसायन,जीव विज्ञान,गणित विषयों की प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय से वरिष्ठ व्याख्याता एम. एच. अंसारी, सी.ए.सी. शंभू नारायण सिंह, श्रीमती अभिलाषा दुबे, देवी प्रसाद काठे, श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती पूनम केरकेट्टा, श्रीमती रंजना बड़ा, ऐनु सिंह, गौकरण, विवेक वर्मा सहित कर्मचारी रजाउल,संदीप,शिव,कौशल सहित विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button