Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

नगर पंचायत नई लेदरी में सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद, स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां

जिला एमसीबी से लगा हुआ नगर पंचायत नई लेदरी के मुख्य मार्ग पर बना सार्वजनिक शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। यह शौचालय सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाया गया था, जिसका उद्देश्य आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है।

लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण यह शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। कुछ महीने पहले दैनिक अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद इसे कुछ दिनों के लिए खोला गया था, लेकिन उसके बाद फिर से बंद कर दिया गया।

सरकार के निर्देशानुसार सार्वजनिक शौचालय 24 घंटे खुले रहने चाहिए, लेकिन यह शौचालय हर समय बंद ही रहता है। जब इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंजना वाईकिल्फ से जानकारी लेने की कोशिश की जाती है, तो वे भी स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आती हैं।

इस लापरवाही के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

चूंकि यह शौचालय मुख्य मार्ग पर स्थित है, इसलिए राहगीरों और आसपास के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जिम्मेदार अधिकारी ही अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता को मूलभूत सुविधाएं कौन उपलब्ध कराएगा?

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को तत्काल प्रभाव से नियमित रूप से 24 घंटे के अंदर खोला जाए और उसकी साफ-सफाई व देखरेख की उचित व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button