Shyam_Republic Day_1 copy
previous arrow
next arrow

एमसीबी पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही*  💰 *06 जुआरियों से ₹1,20,000/ नगदी एवं ताश पत्ती जप्त* 

एमसीबी पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही*  💰 *06 जुआरियों से ₹1,20,000/ नगदी एवं ताश पत्ती जप्त* 

मनेंद्रगढ़ /एमसीबी – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

➡️ इसी क्रम में थाना कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस व साइबर सेल द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया

दिनांक 09.05.2026 को साइबर सेल और थानामनेद्रगढ़ पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उदलकछार में सिरौली जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ी जंगल मे छुपकर कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को वरिष्ठ अधिकारिओं को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के दिशा निर्देश मे *श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक* व Ti विवेक पाटले के नेतृत्व मे दो टीमों का गठन कर ग्रामीण वेश भूषा मे साइबर व थाना के जवान तैयार होकर मुताबिक योजना घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर कुछ व्यक्ति चार्जेबल बल्ब की रोशनी में ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।

✅ पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 06 जुआरियों को पकड़ा गया।

 

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम

🔹 नीलेश सोनी – निवासी कोतमा जिला अनुपपुर (म.प्र.)

🔹 आफताब अहमद – निवासी बैकुण्ठपुर जिला कोरिया

🔹 राकेश सेन – निवासी चिरमिरी जिला एमसीबी

🔹 हरदीप सिंह – निवासी चिरमिरी

🔹 श्रवण कुमार जायसवाल – निवासी मनेन्द्रगढ़

🔹 आलोक Kumar केंवट – निवासी मनेन्द्रगढ़

 

💵 जप्त सामग्री

💰 ₹1,20,000/- नगद राशि

🃏 52 पत्ती ताश

🧣 एक पुरानी गमछा

💡 एक चार्जेबल बल्ब

⚖️ वैधानिक कार्यवाही

📖 आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

 

👮 सराहनीय भूमिका

⭐ उक्त कार्यवाही में –निरीक्षक विवेक पाटले, थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ , प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा (सायबर सेल),प्रधान आरक्षक प्रिन्स  ,प्रधान आरक्षक सुनील रजक, प्रधान आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक उत्तरा कश्यप, आरक्षक भूपेंद्र यादव (सायबर सेल), आरक्षक प्रमोद यादव (सायबर सेल) ,आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर (सायबर सेल) ,आरक्षक दीप तिवारी (सायबर सेल) ,Co सचिन खुरसेल ,चालक नोहर सिंह  ,चालक रोशन राव ,सैनिक विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

📢 एमसीबी पुलिस

“अपराध पर प्रहार — जनता का विश्वास”

━━━━━━━━━━

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button