IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

वार्ड-वार्ड पहुंची आरटीओ सेवा: चिरमिरी में घर के पास बन रहे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा को मिली नई रफ्तार

वार्ड-वार्ड पहुंची आरटीओ सेवा: चिरमिरी में घर के पास बन रहे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा को मिली नई रफ्तार

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

चिरमिरी (एमसीबी)। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों को वैध पहचान दिलाने के उद्देश्य से एमसीबी जिले के चिरमिरी में पुलिस-प्रशासन ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार शहर के अलग-अलग वार्डों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही बनाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे चालक सामने आए जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के संयुक्त समन्वय से यह अभिनव अभियान शुरू किया गया, ताकि लोगों को अपने ही वार्ड में लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल सके।

पिछले चार सप्ताह से बड़ी बाजार, डोमन हिल, गोदरीपारा और हल्दीबाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक शिविर में औसतन 50 से 60 नागरिकों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। लोगों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह अभियान लगातार सफल होता जा रहा है।

इस पहल का विशेष लाभ 16 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली छात्र-छात्राओं को भी मिल रहा है, जो बिना गियर वाले दोपहिया वाहन चलाते हैं। लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा सकेंगे।

पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को बैकुंठपुर स्थित आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों लगते थे। अब यह सुविधा वार्ड स्तर पर उपलब्ध होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति में बीमा, मुआवजा एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में भी आसानी होगी।

पुलिस-प्रशासन का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल लाइसेंस बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया है। उनका कहना है कि यदि यह अभियान लगातार चलता रहा तो चिरमिरी में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता और नियमों के पालन की संस्कृति निश्चित रूप से मजबूत होगी।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button