IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

एमसीबी पुलिस का विशेष कांबिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

एमसीबी पुलिस का विशेष कांबिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

 

जिला – एमसीबी

🔴 विदेशी प्रवासी नागरिकों एवं असामाजिक तत्वों की गहन जांच, आदतन अपराधियों का किया गया सत्यापन

🔴जिला के तीनो पुलिस सब डिवीज़न 1) मनेंद्र गढ़ 2)चिरमिरी 3)जनकपुर मे एक साथ सरप्राइज़ चेकिंग की गई

🔴150 की संख्या मे पुलिस बल के अधिकारी जवान कार्यवाही मे शामिल रहे

🔴90मकान मालिकों को “समाधान” app डाउनलोड कराया गया.जिला पुलिस की इस कार्यवाही को आम जन द्वारा खूब सराहा गया.

पुलिस महानिरीक्षक रेंज सरगुजा श्री दीपक झा (IPS)के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)मार्गदर्शन मे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के सम्पूर्ण नेतृत्व एवं सी एस पी चिरमिरी श्री मती दीपिका मिंज व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जनकपुर श्री अलेक्सयुस टोप्पो के नेतृत्व में जिले के थाना मनेंद्रगढ़, थाना चिरमिरी एवं थाना जनकपुर क्षेत्र में प्रातः 6:00 बजे से विशेष कांबिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चिन्हित मोहल्लों में विदेशी प्रवासी नागरिकों के सत्यापन के साथ-साथ आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सघन जांच की गई। संबंधित थाना क्षेत्रों में निवासरत आदतन बदमाशों की सूची के आधार पर उनके संबंध में आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया गया। साथ ही शराब, गांजा, नशीले पदार्थ एवं इंजेक्शन की अवैध बिक्री, मारपीट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की गई।

क्षेत्र मे निवासरत सभी किराये दारों की जानकारी व सत्यापन हेतु लगभग 90मकान मालिकों को समाधान app डाउनलोड कराया गया. ताकि अवान् छित व्यक्तिओ की पहचान की जा सके.

विदेशी नागरिकों के सत्यापन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों एवं उपलब्ध सूचनाओं का परीक्षण किया गया तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी एकत्रित की गई।

अभियान के दौरान थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में थाना मनेंद्रगढ़, थाना झगराखाण्ड, पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ द्वारा मौहरपारा मोहल्ले में संयुक्त रूप से सघन सर्चिंग की गई।

थाना चिरमिरी क्षेत्र में थाना चिरमिरी, चौकी पौड़ी, चौकी नागपुर, चौकी कोरिया एवं थाना खड़गवां के पुलिस बल ने हल्दीबाड़ी, बड़ी बाजार मे चेकिंग की कार्रवाई की।

इसी प्रकार थाना जनकपुर क्षेत्र में थाना जनकपुर एवं थाना कोटाडोल के पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से चिन्हित क्षेत्र आवास पारा, खालहे पारा में सघन चेकिंग किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली मनेंद्रगढ़, थाना प्रभारी झगराखंड, थाना प्रभारी जनकपुर,थाना प्रभारी चिरमिरी, थाना प्रभारी पोड़ी, थाना प्रभारी खड़गवा,थाना प्रभारी कोटाडोल एवं चौकी प्रभारी गण अपने थाना /चौकी के अधिकारी,कर्मचारी के साथ शामिल रहे.

एमसीबी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया

गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष कांबिंग गश्त एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

IMG-20260821-WA0007
IMG-20260821-WA0006
IMG-20260821-WA0005(2)
IMG-20260821-WA0005(1)
IMG-20260821-WA0003
IMG-20260821-WA0002
IMG-20260821-WA0005
IMG-20260821-WA0004
IMG-20260821-WA0001
IMG-20260821-WA0000
IMG-20260821-WA0008

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button