एमसीबी पुलिस का यातायात जनजागरूकता अभियान लाया रंग 🔴यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का फूल देकर किया सम्मान 🔴266 वाहनों की जांच, 65 वाहनों मे चालान ₹44,000 का समन शुल्क वसूला
एमसीबी पुलिस का यातायात जनजागरूकता अभियान लाया रंग 🔴यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का फूल देकर किया सम्मान 🔴266 वाहनों की जांच, 65 वाहनों मे चालान ₹44,000 का समन शुल्क वसूला

एमसीबी :- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष यातायात जागरूकता एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (आईपीएस) तथा पुलिस अधीक्षक एम सी बी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन मे संचालित किया गया।


जिला पुलिस के थाना प्रभारियों की संयुक्त टीमों ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। अभियान की विशेषता यह रही कि पुलिस ने केवल नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि यातायात नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित भी किया। वहीं बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पहले नियमों की जानकारी देकर समझाइश दी गई तथा उसके बाद मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
266 वाहनों की जांच, 65 चालकों पर कार्रवाई
11 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के खड़गवां, केल्हारी, जनकपुर, कोटाडोल, चिरमिरी, झगराखांड एवं पोड़ी थाना क्षेत्रों में कुल 266 वाहनों की जांच की गई।
जांच किए गए वाहनों में—
198 दोपहिया वाहन
65 चारपहिया वाहन
10 मालवाहक वाहन
03 अन्य वाहन
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹44,000 का समन शुल्क वसूला गया।
मुख्य उल्लंघन
अभियान के दौरान अधिकांश चालान निम्न कारणों से बनाए गए—
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना।
सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना।
वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं रखना।
मोटरयान अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करना।
इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
” *जुर्माना नहीं, लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”*
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों से जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
एमसीबी पुलिस का यह जनजागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले की सड़कें अधिक सुरक्षित बनें और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
॥ जनहित में जारी – जिला पुलिस मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर



